दांत में दर्द हो तो अपनाएं ये 5 घरेलू समाधान, जल्द मिलेगी राहत

दांत में दर्द हो तो अपनाएं ये 5 घरेलू समाधान, जल्द मिलेगी राहत

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। उन्हीं में एक है दांत का दर्द जो काफी तकलीफ देता है। ये काफी सामान्य बीमारी है लेकिन कई बार ये बड़ी मुसिबत खड़ा कर देता है। क्योंकि दांत में सड़न, कैविटी, संक्रमण और मसूड़ों में तकलीफ जैसी समस्याएं हो जाती हैं तो वो काफी खतरनाक होती हैं। इसलिए एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि दांत दर्द की शुरूआत हो तभी किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा कर दवा जरूर ले लें। क्योंकि दांत दर्द के कारण ना तो लोगों को अच्छी नींद आती है और ना ही भोजन अच्छे से खाया जाता है। ऐसी स्थिति में दर्द को कैसे रोकें ये बड़ा सवाल है। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जिसकी मदद से हम दांत दर्द से राहत पा सकते हैं।

पढ़ें-  करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

दांतों के दर्द के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Toothache in Hindi):

लौंग

बरसों से लोग दांत दर्द के लिए लौंग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, या ना सिर्फ दर्द दूर करने बल्कि सूजन को कम करने में भी सहायक है। आप इसे कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लौंग वाली चाय पी सकते हैं या जहां दर्द है उस जगह पर लौंग का तेल लगाने से भी फायदा मिल सकता है। 

अदरक 

अदरक दांतों में लगे हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है। साथ ही यह दांत दर्द को भी खत्म कर देता है। इसके लिए आप अदरक के एक छोटे टुकड़े का पेस्ट बना लें और उस जगह पर लगाए जहां दर्द है। 

नींबू 

नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है। दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू का टुकड़ा लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है। 

नमक-पानी 

नमक-पानी का कुल्ला दांत दर्द के लिए सबसे आम घरेलू इलाज है। नमक में  जीवाणुरोधी तत्व मौजूद होते हैं जो दांत और मसूड़ों को सूजन से बचाते हैं। ऐसे में दांत इंफेक्शन से सुरक्षित रहते हैं। 

लहसुन 

खाने में लहसुन का इस्तेमाल तो बेहद आम है पर क्या आप जानते हैं कि दांत में दर्द की परेशानी को दूर करने में भी ये सहायक है। इसमें मैजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को मारने का काम करता है। आप चाहें, तो लहसुन से बनी चाय पी सकते हैं। इसके अलावा जिस जगह दर्द हैं वहां लहसुन पेस्ट भी लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-

आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर है शहद, ऐसे करें इस्तेमाल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।